फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में हाइवे किनारे एक किमी दूरी तक साफ किया कूड़ा

Mon, 11 Feb 2019 12:34 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नैनीताल हाइवे के किनारे सफाई गो ग्रीन गो क्लीन व नगर निगम कर्मी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और गो ग्रीन गो क्लीन लेट्स मेक इट हैपन संस्था की ओर से रविवार को ‘स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर’ अभियान चलाया। अभियान में मेयर रामपाल सिंह व पीएसी कमांडेंट ददनपाल समेत पीएसी जवानों व नगर निगम कर्मियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


गो ग्रीन गो क्लीन के सदस्यों और पीएसी जवानों ने सुबह 7:30 बजे से 31 वीं वाहिनी पीएसी के मुख्य गेट के दोनों तरफ हाइवे किनारे एक किमी तक सफाई अभियान चलाकर पॉलीथिन और कूड़े की सफाई की गई। मेयर और कमांडेंट ने स्वच्छता अभियान की सराहना की।

सफाई अभियान में इनका रहा योगदान
मेयर रामपाल सिंह, पीएसी कमांडेंट ददनपाल, सूबेदार मेजर दिनेश चंद्र उपाध्याय, गो ग्रीन गो क्लीन के अध्यक्ष मनोज नेगी, सुनील यादव, मुकेश बिष्ट, अंकुर नरूला, प्रदीप जोशी, दीपक अधिकारी, धीरज नेगी, योगेंद्र कुमार, तारा गौसमी, अलका जीना, अक्षिता वर्मा, हर्ष बिष्ट, दीपा जोशी, लखन, रोहित, राजू, विजय।  
विज्ञापन


राइजिंग सदस्यों ने गांधी पार्क में चलाया सफाई अभियान
रुद्रपुर। राइजिंग फाउंडेशन की ओर से स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को गांधी पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। फाउंडेशन के सदस्यों के साथ ही एनसीसी कैडेटों, स्कूली बच्चों और खिलाड़ियों ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। 

इस दौरान गांधी पार्क में बिखरे कूड़े की सफाई की गई। राइजिंग अध्यक्ष विजय आहूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ अभियान को सभी नागरिकों ने मिलकर साकार करना है। कुमाऊंविवि के क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने शहर को स्वच्छ बनाने में राइजिंग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस दौरान सफाई अभियान में शामिल लोगों को प्रशस्ति पत्र भी बांटे गए। वहां सचिव हरीश चौधरी, सुनील आर्य, अजमेर बहल, हरीश मेहंदीरत्ता, पुनीत जुनेजा, राजीव कामरा, महिला राइजिंग अध्यक्ष मनीषा राय, पिंकी तिवारी, शालिनी पांडे आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें