फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फजीहत : नहीं खुला बीएसएनएल उपभोक्ता केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ग्राहकों की सुविधा के लिए बीएसएनएल ने अवकाश के दिन भी ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में उपभोक्ता सेवा केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। बावजूद इसके रविवार को उपभोक्ता केंद्र बंद रहा, जिस कारण बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक गणेश चंद्रा ने ग्राहकों की सुविधा के लिए नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्र रविवार, दीपावली पर अवकाश के दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया था। ताकि अवकाश के दिन भी उपभोक्ता केंद्रों पर मोबाइल, इंटरनेट, लैंडलाइन के बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन


रविवार को रुद्रपुर में बीएसएनएल के उपभोक्ता सेवा केंद्र में ताले लटके रहे। इस कारण बिल जमा करने पहुंचे उपभोक्ताओं को फजीहत झेलनी पड़ी।

इस संबंध में जब बीएसएनएल की वाणिज्य अधिकारी अर्चना श्रीवास्तव के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें