काशीपुर। कुंडेश्वरी मार्ग स्थित काशीपुर गैस वितरण केंद्र पर सोमवार सुबह नौ बजे केंद्र को सप्लाई देने वाले ट्रांसफार्मर पर फाल्ट हो गया। इससे गैस वितरण केंद्र की बिजली ठप हो गई। कंप्यूटरों के बंद होने से गैस वितरण का काम ठप हो गया।
गैस नहीं बटने से गैस लेने आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। गैस वितरण कार्यालय के प्रबंधक आनंद प्रकाश ने बताया कि बिजली वितरण खंड के अधिकारियों को कई बार बिजली बंद होने की सूचना दी गई लेकिन देर शाम तक बिजली ठीक करने कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि गैस वितरण नहीं होने से उपभोक्ताओं में भारी रोष था। ब्यूरो