फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएमओयू की वेबसाइट पर प्राइवेट परीक्षा फार्म उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की वेबसाइट पर स्नातक, परास्नातक के व्यक्तिगत परीक्षा फार्म उपलब्ध हो गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट के अलावा यूओयू के अध्ययन केंद्र से फार्म प्राप्त कर सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है।
विज्ञापन

इस वर्ष से कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक, परास्नातक प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा करानी बंद कर दी है, लेकिन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी यूओयू से व्यक्तिगत रूप से परीक्षा दे सकते हैं। यूओयू की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध हो गए हैं। यूओयू के अध्ययन केंद्र प्रभारी वाईके शर्मा ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षा फार्म पहुंच गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी यूओयू की वेबसाइट से भी परीक्षा फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्नातक, परास्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा कुविवि ही कराएगा। इसके फार्म भी कुविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें