फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निजी स्कूल में चल रहा भाजपा के कॉल सेंटर, नोटिस जारी

Sat, 30 Mar 2024 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को संदेश देने और भेजने के लिए एक स्कूल में चल रहे भाजपा के कॉल सेंटर के संबंध में चुनाव आयोग ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। उनको 48 घंटे में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल रोड में एक निजी स्कूल में भाजपा के कॉल सेंटर संचालित करने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बीते 27 मार्च को चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नैनीताल रोड के एक निजी स्कूल में बिना अनुमति के भाजपा का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हेमंत साहू ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। शुक्रवार को मामला मीडिया में आने पर चुनाव आयोग ने अब नोटिस जारी किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को नोटिस जारी कर 48 घंटे में लिखित में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें