फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 ग्रंथी और वृद्ध किसानों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज में भाई मनी सिंह एवं अन्य शहीदों की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान 11 ग्रंथी और बुजुर्ग किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक भाई जसवीर सिंह ने बताया कि श्री दरबार अमृतसर की रक्षार्थ मुगलकालीन समय में ग्रंथी भाई मनी सिंह ने अपनी शहादत दी थी। सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने केश न कटवाकर शहीद होने वाले भाई भाई तारु सिंह की शहादत का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। वहां पर बाबा अनूप सिंह, हरभजन सिंह, बाबू सिंह, सुबेग सिंह, विवेक सिंह, जसवीर सिंह, गुरनाम सिंह, बलदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें