फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान कुंड में पानी न होने से नहीं हो सका गंगा दशहरा का स्नान

विज्ञापन
गंगा दशहरा पर सुल्तानपुर पट्टी कोसी मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के दिन स्नान के लिए पवित्र तीर्थ द्रोण सागर के स्नान कुंड में पानी न होने से लोग स्नान नहीं कर सके। लंबे समय से गंगा दशहरा के दिन द्रोण सागर के कुंड में स्नान करने की परंपरा है।
विज्ञापन

काशीपुर के द्रोण सागर को हिंदु धर्म का पवित्र तीर्थ माना गया है। गंगा दशहरा के पर्व पर लोग इस कुंड में स्नान करते थे जिसके लिए सागर किनारे स्थित राधा- कृष्ण मंदिर के आगे एक स्नान कुंड बनाया गया है। पिछले साल कोरोना संक्रमण शुरू होने के कारण कुंड में स्नान के लिए पानी नहीं भरा गया और न ही इसका रखरखाव किया गया जिससे इसमें काफी घास जम गई। इस साल भी कोरोना संक्रमण के कारण स्नान घाट की सफाई नहीं की जा सकी।
रविवार सुबह गंगा दशहरा के स्नान के लिए कई श्रद्धालु घाट पर पहुंचे लेकिन स्नान कुंड में पानी की जगह सिर्फ घास देखकर वापस लौट गए। कुछ श्रद्धालुओं ने सागर के पास लगे नल के पानी से स्नान किया और घर को लौट गए। लोगों का कहना था कि पहले इस स्नान कुंड पर काफी लोगों की भीड़ जमा होती थी। पिछले साल से कोरोना संक्रमण के कारण लोगों का आना कम हुआ। इस साल कुंड में पानी भी नहीं भरा गया जिससे गंगा दशहरा का स्नान नहीं कर पाए। (संवाद)
विज्ञापन

गंगा दशहरा पर भक्तों ने कोसी में स्नान कर प्रसाद ग्रहण किया
सुल्तानपुर पट्टी। गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी पर्व पर सैकड़ों की संख्या में लोग स्नान के लिए कोसी नदी किनारे पहुंचे। यहां लोगों ने स्नान करने के बाद शिव मंदिर में आयोजित भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
स्नान के लिए सुबह से ही कोसी तट पर श्रद्धालु जुटने लगे थे। नदी का जलस्तर अधिक होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने नदी किनारे कम पानी में ही स्नान किया। इसके बाद परिवार की सुख-शांति के लिए शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। कुछ लोगों ने यहां स्नान के अवसर पर छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। पूजा-स्नान और कर्मकांड के बाद सभी ने शिव मंदिर के भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी तट और मंदिर परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शिव मंदिर के पुजारी रामवतार गिरी ने बताया कि प्रसाद आदि के लिए कुछ दुकानें भी मंदिर परिसर में लगाई गई थीं। लोग स्नान और प्रसाद ग्रहण कर अपने घरों को चले गए। वहां सेवादार अंकुर अग्रवाल, बबलू सक्सेना, सचिन सैनी, दिनेश कुमार, अरविंद सैनी, राजपाल, महेश चंद्रा, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

काशीपुर में सूखा पड़ा द्रोणा सागर का स्नान कुंड।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें