बाजपुर के गांव गोबरा में लगे बहुउदेशीय शिविर में समस्साएं सुनते तहसीलदार और अन्य।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य केे निर्देश पर गांव गोबरा नई बस्ती में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, लघु सिंचाई, परिवार रजिस्टर की नकल सहित 108 समस्याएं दर्ज की गईं। इस दौरान तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।
शुक्रवार को गांव गोबरा नई बस्ती में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, स्थायी, जाति, दिव्यांग प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड सहित अन्य समस्याओं को प्रमुखता से रखा। तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने स्थानीय स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया। जबकि शासन स्तर की समस्याओं को उच्च अधिकारियों को भेज दिया। मौके पर बीडीओ मंगल चंद जोशी, भाजपा जिला मंत्री डीके जोशी, प्रधान रेनू, चंद्रपाल, हंसराज, सतनाम, सोनिया, कुंदन सिंह, अभिषेक तिवारी, सचिन, मनजीत सिंह, गज्जन सिंह आदि थे।