फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थो के 30 नमूने भरे, खटीमा के दो व्यापारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को रुद्रपुर बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सात नमूने भरे। उधर मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन के माध्यम से खटीमा में 23 खाद्य नमूने भरे गए, जिनमें से दो नमूने फेल हो गए। दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में जिला अविहित अधिकारी मनीष सिंह सयाना, एफएसओ रुद्रपुर मनोज सेमवाल, एफएसओ जसपुर पवन कुमार, एफएसओ बाजपुर ललित मोहन पांडे ने टीम के साथ खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने सोनपापड़ी, रिफाइंड, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पनीर आदि के सात नमूने भरे। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी। उधर, खटीमा में शनिवार को मोबाइल खाद्य विश्लेषणशाला वैन संचालित की गई। इस दौरान टीम ने दूध के चार, मिठाई के 11, मसालों और दालों के दो-दो, खोया, पनीर, दही और वनस्पति घी के एक-एक नमूने भरे। जिला अविहित अधिकारी सयाना ने बताया कि खटीमा में लिए गए कुल 23 खाद्य नमूनों में से जांच में दो नमूने फेल हो गए। संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें