फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर के 14 भाजपाईयों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के समक्ष जसपुर में उभरी गुटबाजी को संगठन ने बेहद गंभीरता से लिया है। देर शाम जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने पूरे मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने के साथ ही 14 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनुशासनहीनता के लिए जिला महामंत्री युवा मोर्चा अंकुर सक्सेना, विकल चौहान (फिरटी), विक्की चंद्रा, निखिल राजपूत, गौरव प्रधान, अभिषेक टोनी, प्रदीप मोनू चौहान, दारा सिंह, तोता गुरुचरन सिंह, मदन प्रजापति, बृजवीर, सरवन सिंह प्रधान कालिया वाला, हरपाल सिंह और अनिल नागर सिंघल नर्सिंग होम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस का सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने और संतोषजनक जवाब नहीं देनेपर निष्कासित/निलंबन करने की चेतावनी दी गई है। पूरे मामले में जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, मनोज पाल और जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग तीन दिन के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। यदि इस जांच में कोई अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आएगा तो उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शहीद ऊधमसिंह की आदमकद प्रतिमा लगेगी
रुद्रपुर। जिला योजना समिति की बैठक में किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कलक्ट्रेट परिसर में लगी शहीद ऊधमसिंह की मूर्ति की जगह आदमकद कांस्य प्रतिमा लगाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर को शहीद ऊधमसिंह की जयंती पर हुए कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मूर्ति को छोटा बताया था, लिहाजा करीब चार फुट की मूर्ति की जगह ऊधमसिंह की 10 फुट की कांस्य प्रतिमा लगाई जाए। इस पर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक ने कांस्य प्रतिमा लगाने के लिए संस्कृति विभाग को जिला योजना मद से 10 लाख रुपये दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें