फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत हादसे में थाना प्रभारी के निलंबन की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के सुल्तानपुरपट्टी और चंपावत के स्वांला में हुए हादसों में 13 लोगों की मौतों को पुलिस की यातायात विंग ने गंभीरता से लिया है। यातायात निदेशक ने दोनों जगहों के एसपी से हादसों के कारणों की रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा चंपावत में हुए हादसे में लापरवाही बरतने पर टनकपुर थाना प्रभारी के निलंबन की संस्तुति एडीजी कानून व्यवस्था से की जा रही है।
विज्ञापन


बुुधवार को प्रदेश में विभिन्न हादसों में 21 लोगों की मौत हो गई थी। चंपावत के स्वांला में मैक्स केे दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, सुल्तानपुरपट्टी में कैंटर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी थी। इन दोनों हादसों पर यातायात निदेशक ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दोनों जगहों के एसपी ट्रैफिक से घटनाओं की रिपोर्ट तलब की है।

यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि सुल्तानपुरपट्टी में हुए हादसे में यह पूछा गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास लकड़ी ढोने जैसे व्यवसायिक कार्य की अनुमति थी या नहीं। चेतावनी के बावजूद हादसों की वजह से बन रहे ओवरलोड वाहन कैसे सड़कों पर चल रहे हैं। ओवरलोडिंग को लेकर अब तक की गई कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन


चंपावत में हुए हादसे के बारे में पता चला है कि डीएम के नो-एंट्री के आदेश के बावजूद वाहन को तय समय से पहले जाने दिया गया था। डीएम के आदेश की कॉपी मंगाई जा रही है। मामले में लापरवाही पर टनकपुर थाना प्रभारी के निलंबन की संस्तुति एडीजी कानून व्यवस्था को की जा रही है। लापरवाही किस थानास्तर पर हुई है, वो संबंधित एसपी बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें