फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर मंगलवार को भी तालाबंदी कर धरना दिया। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी जीएस माहला समेत कर्मचारियों को बाहर निकालकर कार्यालय में ताले ठोक दिए।
विज्ञापन


14वें वित्त आयोग में बजट कटौती करने के खिलाफ ग्राम प्रधान एक सितंबर से लगातार ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दे रहे हैं। प्रधान संघ के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने कहा जब तक सरकार किस्त में से काटी गई रकम नहीं लौटाती, तब तक ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी।

प्रधानों की तालाबंदी से ब्लॉक के सभी कार्य ठप हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना देने वाले प्रधानों में तरसेम सिंह, सरफराज आलम, परमजीत कौर, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, रुप सिंह, रोहित कुमार, संजय सिंह एडवोकेट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें