फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थारू, गैर थारू की जमीन का जल्द हो सकता है समाधान

Wed, 06 Sep 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
 थारू और गैर थारू का भूमि विवाद जल्द निस्तारित हो सकता है। इस संबंध में विदेश राज्यमंत्री कार्यालय के अतिरिक्त निजी सचिव एमएल सेठी ने डीएम ऊधमसिंह नगर को पत्र भेजकर समाधान के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक एवं पूर्व अर्द्धसैनिक संगठन के अध्यक्ष कै. शेर सिंह दिगारी व संरक्षक कै. लक्ष्मण सिंह चुफाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह और विदेश राज्य मंत्री के यहां पहुंचने पर उनके समक्ष समस्या उठाई गई थी।

बताया था कि 80 फीसदी पूर्व सैनिक थारू जनजाति की जमीन खरीदकर उस पर आवास बनाकर रह रहे हैं या खेतीबाड़ी कर रहे हैं। कोर्ट स्टांप के आधार पर हुई इस खरीद-फरोख्त में राजस्व अभिलेखों में जो जमीन विक्रेता के नाम दर्ज है वह मौके पर गैर जनजाति के किसानों के कब्जे में है। गैर जनजाति परिवार लंबे समय से संयुक्त कमेटी गठित कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसकी सुनवाई नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें