फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये रेट तय, फिर भी ओवररेट बिक रही है शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आबकारी विभाग की ओर से सरकारी ठेकों पर शराब के नये रेट तय करने के बाद भी शराब विक्रेता अपनी मनमानी करते हुए ओवररेट पर शराब बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों द्वारा पव्वे पर 15 से 20 तो अद्धे पर 30 रुपये तक अतिरिक्त रेट लिये जा रहे हैं। इससे शराब के शौकीनों की जेब खाली हो रही है।
विज्ञापन


शराब की दुकानों में मनमानी रेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग कतई गंभीर नहीं हैं। इसके चलते शराब विक्रेता ओवररेट शराब बेचकर शराब के शौकीनों की जेब पर डाका डाल रहे हैं। आबकारी विभाग द्वारा शराब के नए स्टाक का रेट तय करने के बाद भी शराब विक्रेता जहां पव्वे पर 15 से 20 रुपये अतिरिक्त ले रहे हैं वहीं लोगों को 30 रुपये अतिरिक्त देकर पव्वा खरीदना पड़ रहा है। भूरारानी और किच्छा मार्ग स्थित शराब की दुकानों में अभी तक पुराना स्टॉक ही खपाया जा रहा है और उस पर भी दुकानदार नये रेट ले रहे हैं।

दुकानों पर शराब के सीमित ब्रांड मिलने से जहां ग्राहक पहले से ही परेशान थे, वहीं अब ओवररेट ने उनकी परेशानी को और बड़ा दिया है। लोगों का कहना है आबकारी विभाग की मिलीभगत से दुकानदार बेखौफ होकर ओवररेट शराब बेच रहे हैं।
विज्ञापन


मामले को लेकर आबकारी इंस्पेक्टर सुमन पाल का कहना है कि शराब की दुकानों की नियमित जांच की जा रही है और नए रेट भी आ गये हैं। इसके बाद भी किसी दुकान में अगर ओवररेट शराब बेचे जाने की पुष्टि होती है दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए गोपनीय तरीके से दुकानों को चैक करने का अभियान चलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें