फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से बुलट के टकराने पर महिला ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर बाइपास रोड पर बुलेट से लक्जरी कार को टक्कर लगने पर कार चालक महिला ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला और बुलट सवार का समझौता करा दिया। बुधवार शाम एक महिला अपनी लक्जरी कार लेकर महिला मित्र के साथ सैर को निकली थी। काशीपुर बाईपास रोड स्थित एक होटल के पास बुलट सवार ने कार को टक्कर मार दी। इस पर महिला ने कार से उतरकर युवक से गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर वहां लोग एकत्रित हो गये। पुलिस ने भी महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला पुलिसकर्मियों से भी अभ्रदता करने लगी। इस पर पुलिसकर्मी महिला को चौकी ले जाने लगे तो महिला कुछ शांत हुई। महिला ने बुलट चालक से समझौता कर लिया। पुलिस कर्मियों ने बताया कि महिला शराब के नशे में थी। इस कारण उसने हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें