फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले के 100 दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी बायोगैस प्लांट की सुविधा

Mon, 28 Sep 2026 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में फ्लैक्सी बायोगैस के निर्माण के लिए प्लांट स्थापित किए जाएंगे। जिले के 100 दुग्ध उत्पादकों को इसका लाभ मिलेगा। प्लांट के कुल खर्च 33,270 रुपये प्रति यूनिट में 66 प्रतिशत अनुदान और 34 प्रतिशत लाभार्थी का अंश रहेगा।
विज्ञापन

दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक राजेश मेहता ने बताया कि इसके लिए दुग्ध समिति में न्यूनतम आठ से 10 सदस्यों का कलस्टर के रूप में चयन किया जाएगा। उसी लाभार्थी को चुना जाएगा जो दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का सदस्य हो। उसके पास तीन से पांच पशु होने चाहिए ताकि 45 से 50 किग्रा गोबर प्रतिदिन प्राप्त हो सके। उसके पास किचन से 100 मीटर की दूरी पर 15 गुणा 20 फीट का स्थान होना जरूरी है।
इनसेट
आठ सदस्यों के भोजन बनाने के लिए पर्याप्त
प्रधान प्रबंधक मेहता ने बताया कि घरेलू स्तर पर फ्लैक्सी बायोगैस प्लांट आधुनिक पोर्टेबल और आसानी से इस्तेमाल होने वाला है। इसे एक से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। प्लांट से एक घर के छह से आठ सदस्यों के लिए पर्याप्त खाना बनाने के लिए गैस बनाई जा सकती है। इससे हर महीने 1.5 से दो गैस सिलिंडर की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें