रुद्रपुर। गांधी पार्क में 10 दिवसीय सरस मेले का 14 फरवरी को आगाज होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम चार बजे इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। मेले से पहले डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विधायक शिव अरोरा के साथ तैयारियों का जायजा लिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सीएम के साथ शुभारंभ के मौके पर जिला के प्रभारी और मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा मौजूद रहेंगे। सीएम मेले के शुभारंभ के बाद स्टॉलों का अवलोकन करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में हिमनांद बैंड की प्रस्तुति के साथ ही अमर नाथ सेवा मंडल की ओर से शिव जागरण की भक्तिमय प्रस्तुति होगी।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह, ईई ऊर्जा निगम उमाकांत चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।