फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 70 स्कूलों में चलाया मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान

Sat, 14 Feb 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर इंडस टॉवर्स ने पिंकीशी फाउंडेशन के सहयोग से 70 स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया। स्कूलों को डस्टबिन और पैड बैंक उपलब्ध कराए गए। इंडस टॉवर्स लिमिटेड के सीईओ तेजिंदर कालरा ने कहा कि माहवारी के लिए हाइजीनिक मटीरियल उपलब्ध कराना हर लड़की की मर्यादा और स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है। नारी सम्मान प्रोग्राम के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लड़कियां बिना किसी रुकावट के आत्मविश्वास के साथ नियमित रूप से स्कूल आ सकें।कहा कि मल्टी-लेयर्ड मॉडल में स्कूलों, प्रशिक्षित स्कूल सखियों, अध्यापकों को शामिल कर सामुदायिक आउटरीच को बढ़ावा दिया जा रहा है। मैनेजिंग ट्रस्टी पिंकीशी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने साझेदारी की सराहना करते हुए कहा कि यह सामुहिक प्रयासों की क्षमता को दर्शाती है। इंडस टॉवर्स के साथ साझेदारी के ज़रिए हमने हजारों लड़कियों के लिए हाइजीनिक प्रोडक्ट्स सुलभ बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें