फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 कंडम बसों का हो रहा है संचालन

Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर डिपो को कम से कम 15 नई बसों की दरकार है। डिपो की 10 बस मानक से अधिक चल चुकी हैं। इन कंडम बसों को भी रूट पर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो को वर्ष 2019-20 से नई बस आवंटित नहीं हुई हैं। 41 बसों के बेड़े में एक भी बस नई नहीं है। बसों को 10 लाख किमी चलने के बाद कंडम घोषित करने का नियम है लेकिन डिपो में 13 लाख किमी से भी अधिक सफर तय कर चुकी बसों को लगाया गया है।
डिपो की चार बसें 13 लाख किमी से अधिक सफर तय कर चुकी हैं। छह बसें 10 लाख किमी से अधिक चल चुकी हैं। 13 लाख किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी दो बसों को नीलाम करने का प्रस्ताव डिपो प्रबंधन ने निगम मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2024 में डिपो की दस कंडम बसों को नीलाम किया गया था। नीलाम बसों के स्थान पर भी निगम प्रबंधन नई बस डिपो को नहीं दे पाया। पुरानी बसों को कम दूरी के रूटों पर चलाया जा रहा है। ये आए दिन खराब हो जाती हैं। कार्यशाला से मैकेनिक भेजने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें