उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का भाजपा से बेशक सियासत में छत्तीस का आंकड़ा हो मगर वह पीएम मोदी के स्वप्निल नमामि गंगे अभियान को परवान चढ़ाने में केंद्र का भरपूर साथ दे रहे हैं। रावत सरकार ने केंद्र से प्रदेश में अधिक एसटीपी लगाने की इच्छा जताई है।
गंगा को स्वच्छ बनाने के मामले में रावत के दोस्ताना हाथों को केंद्र भी मजबूती से थामे हुए है। उत्तराखंड में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के प्रयासों के लिए केंद्र सरकार का जल संसाधन मंत्रालय रावत की हर संभव मदद कर रहा है।
मंत्रालय ने गंगा में सीवेज का गंदा पानी नहीं जाने के लिए उत्तराखंड के अलग-अलग 13 शहरों में एक और आधा एमएलडी के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाने का निर्णय लिया है।