फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी में पुरोहित की गद्दी पर चोरों का धावा

Mon, 25 Apr 2016 04:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
चोर
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए एक पुरोहित की गद्दी से 17 बहियां, एक लाख की नगदी, सोने चांदी के जेवरात चोर ले उड़े।
विज्ञापन


यही नहीं सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उसकी हार्ड डिस्क भी चोरी कर ली गई। हालांकि पास में ही लगे एक दूसरे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरु कर दी है। घटना बड़ा बाजार में पुरोहित रंजन पालीवाल की गद्दी की है।

ज्वालापुर में रहने वाले पुरोहित को तड़क में करीब चार बजे सूचना मिली की उनकी गद्दी के ताले टूटे हुए हैं। वे अपनी पत्नी सोनम पालीवाल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। गददी के मुख्य द्वारा का ताला टूटा हुआ था और अंदर की अल्‍मारियों को भी क्षतिग्रस्त किया हुआ था। अंदर रखी 17 बहियां, सोने चांदी के जेवरात, एक लाख की रकम गायब थी।
विज्ञापन


यही नहीं बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था और अंदर रखी हार्ड डिस्क भी निकाल ली गई थी। सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी मोहन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने जब आस पास के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के कैमरे खंगाले तब एक सीसीटीवी कैमरे में कुछ लोगों के चेहरे कैद हुए है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें