नई टिहरी। भागीरथीपुरम स्थित टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित उद्यमिता शिविर में छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार के टिप्स दिए गए।
उत्तराखंड ग्रामीण विकास समिति के सहयोग से ग्रामीण उद्यम त्वरण परियोजना ग्रामोथान के तहत आयोजित शिविर में युवाओं को नए विचारों को स्वरोजगार के रूप में विकसित करने की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को ग्रामोथान के जिला परियोजना प्रबंधक बीके भट्ट, भारतीय प्रबंध संस्थान काशीपुर के डॉ. आशीष कुमार, रोशनी मूंगा ने शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने कौशल और नए विचारों के आधार पर स्वरोजगार के अवसर तैयार करने चाहिए। नवाचार परिषद की प्रमुख डॉ. रमना त्रिपाठी, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार ने शिविर के उद्देश्य बताए। डॉ. आशीष कुमार ने प्रतिभागियों को नए व्यावसायिक विचार विकसित करने और उन्हें उद्यम का रूप देने के बारे में मार्गदर्शन दिया। संवाद