फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: लैंगिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता की ओर बढ़ें युवा

Mon, 28 Sep 2026 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। लोक चेतना मंच रानीखेत की पहल पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंबा में लैंगिक समानता एवं संवेदनशीलता जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य सोमवारी लाल सकलानी ने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ लिंग, भाषा, धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कार्यक्रम समन्वयक एवं हेंवल घाटी ग्रामीण विकास मंच के सामुदायिक संयोजक धूम सिंह मंद्रवाल ने लैंगिक समानता और संवेदनशीलता के महत्व व उद्देश्य की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अंजू चौहान ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कशिश, अपर्णा और सानिका, चित्रकला में मुस्कान, इशिता और प्राची, भाषण में शिवानी, अलका और संजना तथा फिट इंडिया खेल प्रतियोगिता में निहारिका, हर्षिता और इशिता ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें