केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय केंद्र सरकार के सहयोग से जन शिक्षण संस्थान ने दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर युवाओं को स्वरोजगार की जानकारी दी।
नेचुरल फूड टेक्नोलॉजी सभागार चंबा में आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ पर संस्थान के कार्यक्रम निदेशक विजय भट्ट और कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र सेमवाल ने कहा कि सफल उद्यमी बनने के लिए सकारात्मक सोच होनी जरूरी है। समृद्ध मिशन सोसाइटी के सचिव सुभाष सकलानी ने प्रतिभागी युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। उद्यमी हरीश योगी ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उद्यमी ऊषा नकोटी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह स्वयं का उद्यम स्थापित कर आठ से 10 लोगों को रोजगार दे रही हैं। इस मौके पर विजय नेगी, दीपा सेमवाल, अनीता रावत, पूनम, राकेश कुमार और चंडी प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद