फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी से डिप्रेशन में आए युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के दौरान बेरोजगारी से डिप्रेशन में आए एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिपली गांव निवासी युवक लॉकडाउन घोषित होने के बाद 16 मई को दिल्ली से घर आया था। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में उसने डिप्रेशन की दवा का असर नहीं होना लिखा है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को बौराड़ी के निकट पिपली गांव में अरविंद (25) पुत्र अब्बल सिंह ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि युवक दिल्ली होटल में काम करता था और लॉकडाउन के बाद 16 मई को घर आ गया था। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से काम नहीं मिलने के कारण वह डिप्रेशन में चला गया और कुछ दिनों से दवा भी खा रहा था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह कमरे में गया और ईंट के ऊपर कनस्तर रख बिजली की तार के सहारे पंखे के हुक से लटक गया। घटना का पता तब चला जब उसने गले में फंदा डालने के दौरान कनस्तर हटाया। कनस्तर की आवाज सुनकर परिजन जब कुंडी तोड़कर कमरे में गए, तो वह अरविंद पंखे के हुक से लटका हुआ था। जब तक तार काटकर परिजनों ने उसे नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें