थाती पट्टी के कुंडी गांव निवासी एक युवती भालू के हमले में घायल हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है।
मंगलवार शाम 5.30 बजे लगभग कुंडी गांव निवासी मनीषा (18) पुत्री सूरत सिंह छानी से गांव आ रही थी। गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में अचानक भालू ने उसे पर हमला कर दिया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने शोर मचाया, जिससे भालू भाग निकला। हमले में युवती के चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। प्रधान कुलदीप पंवार और अमनदीप भट्ट ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।