विश्वकर्मा दिवस पर श्री गंगा-भागीरथी बोट यूनियन ने कोटी कालोनी में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। टिहरी झील किनारे बोट यूनियन के सदस्यों ने भगवान विश्वकर्मा और मां गंगा की मूर्तियों की पूजा की। इसके बाद उन्होंने अपनी-अपनी बोट पर तिलक-चंदन लगाकर पूजा की। यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि शारीरिक दूरी, मास्क और सैनिटाइजेशन के साथ ही बोटिंग स्थल पर सादगी के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर पंडित राजेंद्र प्रसाद चमोली, जितेंद्र नेगी, गब्बर सिंह पंवार, अजय बहुगुणा, शैलेंद्र, नवीन, आशीष रावत, अभिषेक रतूड़ी, जयपाल रावत उपस्थित रहे। नई टिहरी जिला मुख्यालय पर भी विभिन्न मोटर मैकेनिक प्रतिष्ठानों, कंप्यूटर संस्थान, आईटीआई, मोटर्स व्हीकल संस्थानों में भी विश्वकर्मा दिवस पर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भरत सिंह सिंधवाल, मनीष नौटियाल, दिनेश नकोटी, गौतम चंदोक, सुधीर जखमोला मौजूद रहे। ब्यूरो
कर्णप्रयाग/देवाल। कर्णप्रयाग, देवाल सहित सभी सभी कस्बों में विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। सरकारी एवं निजी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा, मशीनों व उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। सिमली, लंगासू, नौटी, नंदासैंण, आदिबदरी में भी उपकरणों की पूजा की गई। देवाल में कोराना संक्रमण के कारण इस बार संस्थानों व मजदूरों ने विश्वकर्मा दिवस सादगी से मनाया। इस मौके पर नरेश, रविंद्र, राकेश, शैलेंद्र, रमेश, गुड्डू, विनय, विजय मौजूद थे। संवाद
कोटद्वार में मुख्य अतिथि नगर निगम की मेयर हेमलता नेेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पार्षद सुखपाल शाह, राकेश बिष्ट, अमित नेगी, विपिन डोबरियाल, विवेक शाह, आशा चौहान, रजनी अग्रवाल मौजूद थे। वहीं कोटद्वार रोडवेज कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों ने औजारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। इस दौरान एजीएम टीकाराम आदित्य, सीनियर फोरमैन अनिल कुमार शर्मा, जूनियर फोरमैन धर्मपाल सिंह, यातायात निरीक्षक धनश्याम, रमेश कुमार, वीरेंद्र जदली, पुष्कर सिंह मौजूद थे। इसके अलावा बलभद्रपुर स्थित बीईएल, बलभद्रपुर, जशोधरपुर और सिगड्डी सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया।