फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर वितरित किए अक्षत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या में श्री राम मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आने के साथ ही मंदिर निर्माण और आंदोलन से जुड़े लोगों का उत्साह भी बढ़ने लगा है। आरएसएस, विहिप, बजरंग दल व अन्य सहयोगी संगठनों की ओर से मंदिर से पूजित अक्षत और श्री राम के चित्र और पत्रक को सोमवार से घर-घर बांटने का अभियान शुरू किया गया। नई टिहरी, चंबा, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, जाखणीधार, थौलधार, थत्यूड़ ब्लॉक क्षेत्र में आयोजन को लेकर बनी टोलियों ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण किए। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह सजवाण, आरएसएस के व्यवस्था प्रमुख डॉ. दिवाकर पैन्यूली, नगर कार्यवाह रामानुज बहुगुणा, बस्ती प्रमुख विवेक बधानी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, गंगा बहुगुणा, रश्मि परमार, सावित्री कुनियाल, जिला कार्यवाही जगतमणि पैन्यूली, अब्बल सिंह श्रीकोटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि। पुराना देवल से शुरू हुई अक्षत कलश यात्रा विजयनगर व अगस्त्यमुनि बाजार से होते हुए खेल मैदान पहुंची। भरकेश्वर महादेव मंदिर बष्टी के श्री महंत गोविंद गिरी ने कहा पूरे देश में उत्साह का माहौल हैं। इस मौके पर यात्रा संयोजक गोपाल सिंह नेगी, देवी प्रसाद भट्ट, श्रीनंद जमलोकी, शशिधर सेमवाल, शत्रुघ्न नेगी, सुशील गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा शकुंतला जगवाण, सरला देवी भट्ट, सुमन जमधोकी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें