फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: महिला पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Sat, 11 Oct 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

थत्यूड़(टिहरी)। डीआरसी ढ़ाणा में लंडौर कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी की ओर से संवेदना प्रोजेक्ट के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष की थीम मैं जो लड़की हूं, मैं बदलाव लाती हूं पर आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की भूमिका उनके अधिकार और समाज में समान भागीदारी पर जोर दिया गया।
इस दौरान त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रणाली के तहत नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और महिला ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। विशिष्ट अतिथि कर्नल अनिल थापा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

एचआईएम मसूरी के प्रदीप सिंह ने कहा कि बालिका केवल परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज की शक्ति होती है। प्रत्येक परिवार को चाहिए कि वह लड़कियों को समान अवसर और अधिकार प्रदान करें जिससे वे समाज में अपनी पहचान बना सकें। कार्यक्रम में बुडस्टॉक मसूरी के स्कूली बच्चों ने बालिका सशक्तिकरण पर आधारित नाटक और कविताओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार ने लंडौर कम्युनिटी हॉस्पिटल मसूरी की ओर से संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। वहीं होप प्रोजेक्ट को- ऑर्डिनेटर ऐना ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की सुरक्षा और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर ख्यार्शी जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, बंग्लों की कांडी जिला पंचायत सदस्य ममता रावत और सुशील थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें