फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में एक महिला घायल

Tue, 05 Jan 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक की स्यालसी गांव की एक महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थत्यूड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को दून अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को स्यालसी गांव की महिलाएं घास लेने भवान अगलाड़ के जंगल में गई हुई थी। दोपहर में भालू ने चंद्रकला देवी (48) पत्नी सुरेंद्र सिंह पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर साथ की अन्य महिलाएं वहां पहुंची, तो भालू भाग निकला। भालू ने महिला के सिर पर हमला किया।

ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ लाया गया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया है। यह जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य मनवीर सिंह नेगी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें