फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल के बेटे संग महिला ने आग लगाकर मौत को गले लगाया

Wed, 13 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजरो (पौड़ी गढ़वाल)।
विज्ञापन
आग - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लाक के कोटली गांव में मंगलवार रात एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे समेत आग लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की वजह गृह कलह बताया जा रहा है। परिजनों और ग्रामीणों ने आग से बुरी तरह झुलसे मां-बेटे को बीरोंखाल सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डेढ़ साल के अक्षित उर्फ गोलू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


महिला साधना देवी (30) पत्नी सुनील सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रामनगर के लिए रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। महिला का पोस्टमार्टम रामनगर पुलिस ने कराया है।

राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष लिंगवाल ने बताया कि उन्हें मंगलवार रात कोटली गांव में एक महिला के आग लगाकर खुदकुशी के प्रयास की सूचना मिली। रात को ही ग्रामीणों ने साधना देवी (30) पत्नी सुनील सिंह और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे अक्षित उर्फ गोलू को अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


सुनील सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में सुनील की मां बूथी देवी, नौ साल की बेटी अनीषा, डेढ़ साल का बेटा अक्षित और पत्नी साधना रहते थे। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मंगलवार रात मृतका की सास बूथी देवी और बेटी अनीषा पड़ोस में गई थी। तभी घर से चीखने चिल्लाने की आवाज आई।

घर के एक बंद कमरे के अंदर मां-बेटे बुरी तरह झुलसे हुए पाए गए। राजस्व पुलिस ने मृतका साधना के मायके घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका की मां विलोचन देवी कोटली गांव पहुंची। बेटी की मौत की खबर से बदहवाश विलोचन देवी ने घटना को ससुरालियों की प्रताड़ना का परिणाम बताया। कहा कि उसकी बेटी साधना की शादी 2006 में हुई थी। तभी से उसे परेशान किया जा रहा था।

घटना से गांव में मातम का माहौल है। घटनास्थल साबली पट्टी में पड़ता है, जिसकी जांच राजस्व उपनिरीक्षक सुभाष लिंगवाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह आग लगाकर खुदकुशी का मामला प्रतीत हो रहा है।

मृतका की मां विलोचन देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही लड़के वालों का व्यवहार उनकी बेटी के प्रति खराब था। सास और पति अक्सर उससे मारपीट किया करते थे। मृतका की नौ साल की बेटी को सास उसकी मां के पास नहीं जाने देती थी। दो साल पहले साधना के पति और परिजनों ने उनसे लिखित में मारपीट न करने और सही ढंग से लालन-पालन की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें