नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विकसित भारत-2047 कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, प्राचार्य डॉ.एके सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष रावत ने युवाओं से राष्ट्र सेवा, नवाचार और डिजिटल तकनीक को अपनाने का आह्वान किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख भंडारी ने कहा कि शिक्षा और नैतिक मूल्यों का समन्वय ही देश को महान बनाता है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता में मनप्रीत प्रथम, भूमिका द्वितीय और किरण तृतीय रहीं। पोस्टर में भूमिका प्रथम, किरण द्वितीय और अनुराधा तृतीय रहीं। रंगोली में आयुष, आर्यन और अंशुल की टीम प्रथम रही। इस मौके पर डॉ. संगीता बिजल्वाण जोशी, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद