फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वनों को आग से बचाने में ग्रामीणों से लेकर विभागों का लेंगे सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर सीजन में बेहतर कार्य करने वाले ग्रामीण व कर्मी किए जाएंगे पुरस्कृत
विज्ञापन

नई टिहरी। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग तैयारियों में जुट गया है। टिहरी वन प्रभाग ने 50 क्रू स्टेशन बनाकर जरूरत के अनुरूप फायर वाचर तैनात करने का निर्णय लिया है। वनों को आग से बचाने के लिए 21 करोड़ की धनराशि भी जिलास्तरीय कमेटी ने अनुमोदित कर दी है।
15 जून तक चलने वाले फायर सीजन से निपटने के लिए वन विभाग इन दिनों तैयारियों में जुटा हुआ है। टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि फायर प्लॉन के लिए डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 21 करोड़ की योजना का अनुमोदन कर लिया है। इस धनराशि से वनाग्नि सुरक्षा, बचाव, उपकरण सहित अन्य जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी वन प्रभाग में मास्टर कंट्रोल रूम के अलावा 50 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। टिहरी वन प्रभाग में 1.43 लाख हेक्टेयर के सापेक्ष 40 प्रतिशत क्षेत्र संवेदनशील और 25 प्रतिशत क्षेत्र अति संवेदनशील है। डीएफओ ने बताया कि फायर सीजन में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों और ग्रामीणों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से भी विभाग के कंट्रोल रूम और क्रू स्टेशनों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें