नई टिहरी में शास्त्रीय संगीत और कथक कार्यशाला के समापन पर प्रस्तुति देतीं कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विवेक मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से शास्त्रीय संगीत एवं कथक के तहत कत्थक नृत्य, ढोलक, तबला, हारमोनियम, नृत्य, वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया।
शनिवार शाम को बौराड़ी के गीताभवन में कार्यशाला के समापन पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि शहर को एजूकेशन हब बनाने का प्रयास कर किया जा रहा है।
कहा कि संस्कृति विभाग की ओर से सुरगंगा संगीत विद्यालय को हर संभव मदद दी जाएगी। विद्यालय के निदेशक डा. विकास फोंदणी ने बताया कि राज्य स्तरीय झुमैलो में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही चंबा में भी विद्यालय की शाखा खोली गई है। इस मौके पर छह साल की बेदांशी सिलोड़ी ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को वाहवाही लूटी। गोपी फोंदणी और अरविंद कोहली ने समूह शास्त्रीय नृत्य की थाप पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक शकुंतला फोंदणी, अयोध्या प्रसाद, सुंदर लाल उनियाल, विक्रम कठैत, सीपी डबराल, मोहन सिंह रावत, देवेंद्र नौड़ियाल, राजपाल मियां, हरिकृष्ण लांबा, कमल नयन रतूड़ी आदि मौजूद थे। संचालन महीपाल सिंह नेगी और हिमानी फोंदणी ने किया।