फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: तेज रफ्तार डंपर से बचने के दौरान सड़क से नीचे पलटी टैक्सी

Sat, 28 Dec 2024 06:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/घनसाली। भागीरथीपुरम और घनसाली में शनिवार दोपहर दो वाहन दुर्घटनाएं हुई। गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं आई। वहीं भागीरथीपुरम में चालक द्वारा गलत तरीके से ओवरटेक करने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे जाम लग गया।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार जाटव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे भागीरथीपुरम मोटर मार्ग पर बागी के आगे सेलूपानी के पास नई टिहरी की तरफ जा रहे एक वाहन चालक ने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया। इस दौरान वह सामने से आ रहे वाहन से टकरा गया, जिससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से साइट कर यातायात सुचारू कराया।
उधर, घनसाली थानाध्यक्ष संजीव कुमार थपलियाल ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वाहन चालक मयंक राणा (28) पुत्र राजेंद्र राणा निवासी चानी सवारियों को लेकर घनसाली से चमियाला की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाल गंगा डिग्री कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर से बचने के दौरान टैक्सी सड़क से नीचे पलट कर झाड़ियों में अटक गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क से नीचे पलटे वाहन में सवार सभी छह लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि वाहन में सवार चालक सहित सभी छह लोगों को खरोंच तक नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद ट्रक चालक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें