फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की सील खोलते समय राजनीतिक दलों को भी बुलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न करवाने को लेकर निर्वाचन आयोग से नामित प्रेक्षकों ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम और वीवीपैट का द्वितीय चरण का रेंडामाइजेशन किया गया। उन्होंने आरओ को पोलिंग पार्टियों की वापसी पर स्ट्रांग रूम की सील को खोलते एवं बंद करते समय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रेक्षक लक्ष्मी नारायण मंत्री, नवजोत पाल सिंह रंधावा और जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने जिले 6 विधानसभा क्षेत्रों के 951 मतदेय स्थलों हेतु ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का द्वितीय चरण का रेंडामाइजेशन प्रेक्षकों के सामने किया गया, जिसमें घनसाली के 157, देवप्रयाग के 145, नरेंद्रनगर के 170, प्रतापनगर के 146, टिहरी के 153 और धनोल्टी में 180 मतदेय स्थल शामिल है। प्रेक्षकों ने वेब कास्टिंगए पोलिंग पार्टियों की वापसी, मतदेय स्थलों में सीसीटीवी, दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की तैयारियां भी पूरी करने के निर्देश दिए। बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए 215 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। उन्होंने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के लिए 3 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सीडीओ नमामी बंसल, एडीएम रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, आरओ केएन गोस्वामी, सोनिया पंत, देवेंद्र नेगी, प्रेम लाल, अपूर्वा सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, सौरभ रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें