फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के लिए नए प्वाइंटों पर कब शुरू होगी बोट सेवा

Wed, 22 Jan 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बोट लाइसेंस के लिए जुलाई में आमंत्रित की गई थी निविदा
विज्ञापन


नई टिहरी। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की टिहरी जलाशय में तीन नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन शुरू करने की योजना शुरू नहीं हो पाई है। नए प्वाइंटों में बोट सेवा शुरू करने के लिए विभाग की ओर से जुलाई 2024 में निविदा जारी की गई थी, लेकिन अभी तक न तो साइट डेवलपमेंट का कार्य पूरा हो पाया है और न ही लाइसेंस धारक बोट ला पाए हैं। इससे नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।



टिहरी बांध की झील में पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के लिए डोबरा, नंदगांव (बड़कोट) और सांदणा में नए बोटिंग प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया था। जलाशय में बोट सेवा शुरू करने के लिए विभाग की ओर से बीते पांच जुलाई को निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसमें डोबरा और नंदगांव बोटिंग प्वाइंट में चार-चार पावर बोट, चार-चार स्पीड बोट, दो-दो जेटस्की और सांदणा बोटिंग प्वाइंट में एक पावर बोट, एक स्पीड बोट और एक जेटस्की के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन लाइसेंस जारी होने के काफी समय बाद भी यह नए पर्यटन स्थल अस्तित्व में नहीं आ पाए हैं।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि डोबरा में अभी तक बोटिंग स्थल तक जाने के लिए सड़क भी नहीं बन पाई है। सांदणा साइट में भी काफी काम लंबित पड़ा है। काम की यही धीमी गति रही, तो गर्मियों में बोट सेवा शुरू होने के आसार नहीं लग रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विभाग को तीनों प्वाइंटों पर नागरिक सुविधाएं स्थापित करने की कार्रवाई जल्द पूरी कर बोट सेवा शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन




निविदा आमंत्रित करने के बाद लाइसेंस जारी करने में कुछ समय लग गया था। सांदणा में पहुंच मार्ग बन गया है। नंदगांव प्वाइंट भी ठीक है। डोबरा में काम चल रहा है। बोट संचालकों को भी बोट जल्द लाने को कहा गया है। मार्च तक तीनों प्वाइंट शुरू कर दिए जाएंगे।



-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें