फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छाम-मैंडखाल-बगियाल-ज्वारना सड़क को डामरीकरण का इंतजार

Wed, 22 Jan 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार क्षेत्र के लोग पिछले 15 वर्षों से छाम-मैंडखाल-बगियाल-ज्वारना सड़क के डामरीकरण का इंतजार कर रहे हैं। सड़क बगियाल, ज्वारना क्षेत्र के दर्जनों गांवों के साथ ही क्षेत्र के तीन इंटर कॉलेज और दो हाईस्कूलों को जोड़ती है। मार्ग के 29 से 35 किमी हिस्से का डामरीकरण नहीं हो पाया, जिससे क्षेत्रवासियों को जोखिम भरे सफर के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन




छाम-मैंडखाल-बगियाल-ज्वारना सड़क थौलधार क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़क है। क्योंकि सड़क नई टिहरी-चंबा-धनोल्टी-सकलाना-रायपुर-देहरादून को भी जोड़ती है। बीते 30 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांगुड़ा मंदिर के लोकार्पण के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क के डामरीकरण करने का आश्वासन दिया था।
पूर्व में सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिनेश कोहली ने इस मुद्दे पर आंदोलन भी किया था। तब विभागीय अधिकारियों ने जल्द सड़क डामरीरकण करने का भरोसा दिया था। बर्नु गांव के पूर्व प्रधान स्वरूप सिंह राणा, भाग सिंह पंवार, पूर्व प्रधान कीर्ति राम भट्ट का कहना है कि छाम-मैंडखाल-बगियाल-ज्वारना सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है।
विज्ञापन

डामरीकरण न होने के कारण सड़क पर सफर करना बेहद खतरनाक हो गया है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र ही सड़क का डामरीकरण का कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस बाबत लोनिवि चंबा के जेई नितिन लेखवार का कहना है कि छाम-मैंडखाल-बगियाल-ज्वारना सड़क के डामरीकरण के लिए तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। प्रस्ताव पर कुछ आपत्तियां लगने के कारण उसे दोबारा से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


जारी-गंगादत्त थपलियाल/ राजपाल सिंह गुसाईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें