नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। जब कांग्रेस हारती है तब ईवीएम और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है।
भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी देश में कई बार एसआईआर की प्रक्रिया अपनाई गई है। एसआईआर के जरिए मतदाता सूची को पारदर्शी बनाया जा सकता है। इस बार भाजपा सरकार ने एसआईआर का कार्य पूरा किया है लेकिन जनता का विश्वास जीतने में विफल रही कांग्रेस सीजेपी का सहारा लेकर देश में अराजकता फैलाकर तख्तापलट करना चाहती है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, जिलाध्यक्ष उदय रावत, सहप्रभारी सतेंद्र राणा, दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, सोना सजवाण, जोत सिंह बिष्ट, प्रमुख राजेश नौटियाल, विनोद रतूड़ी, विजय कठैत और गीतांजली सजवाण आदि मौजूद थे। संवाद