फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजर और मास्क देकर किया बरातियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लाक के मुखमाल गांव पहुंचे बरातियों का स्वागत सैनिटाइजर और मास्क वितरित कर किया गया। इस दौरान लॉकडाउन के दौरान ढालवाला में प्रवासियों की मदद करने पर गजेंद्र कंडियाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपली रमोली के कंडियाल गांव से गोपाल कंडियाल पुत्र जय सिंह कंडियाल की बरात ग्राम मुखमाल गांव में विजेंद्र सिंह राणा की पुत्री बबीता के घर आई। वधु पक्ष के लोगों ने गेट पर मास्क और सैनिटाइजर बांटकर बरातियों का स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि सभी लोगों को मास्क पहनकर और एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाकर पूरी सजगता से कोरोना को हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें