फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घनसाली में चार दिन बाद आया पानी, पीने लायक नहीं

Sun, 05 Jul 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मटमैले पानी की आपूर्ति होने से बढ़ी लोगों की मुसीबतें
विज्ञापन

लोगों ने जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, जल्द साफ पानी की आपूर्ति की मांग
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली में चार दिनों तक पानी का संकट झेलने के बाद रविवार को जलापूर्ति तो बहाल हो गई लेकिन नलों से गंदा और मटमैला पानी आने से लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी इतना दूषित है कि इसका उपयोग पीने के साथ ही घरेलू कार्यों के लिए भी नहीं किया जा सकता। लोगों ने जल संस्थान की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए साफ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है।
बीते 2 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान घनसाली-रानीगढ़ पेयजल योजना की पाइपलाइन पोखार के समीप क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते नगर पंचायत क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी। लोगों को चार दिनों तक पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश परिवारों को वैकल्पिक स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संस्थान ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत के बाद रविवार को जलापूर्ति शुरू कर दी, लेकिन नलों से गंदा और मटमैला पानी आने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने जल संस्थान से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। जल संस्थान के ईई अमित कुमार ने बताया कि भारी बारिश से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नलों में आ रहे गंदे पानी की समस्या भी शीघ्र दूर कर दी जाएगी । उपभोक्ताओं को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें