फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्ड सदस्यों के सात पदों पर कल होगा मतदान

Sun, 07 Jun 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नगर पालिका का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है। मतदान कर्मियों को आज अंतिम चरण का प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें मतदान सामग्री वितरित कर मतदेय स्थल पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने के बाद कल नौ जून को सात वार्ड सदस्यों के लिए 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नितिका खंडेलवाल ने सभी रिटर्निंग अधिकारी और संबंधित नोडल अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
पालिकाध्यक्ष पद पर एक नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद अध्यक्ष निर्विरोध बनना तय है। पालिका क्षेत्र में सात वार्डों पर 15 उम्मीदवारों के बीच फैसला होना है। इसके लिए कल नौ जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के लिए चुनाव प्रचार सात जून को शाम पांच बजे समाप्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें