फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सिंचाई टैंकों की मरम्मत के लिए जिला योजना से मिली धनराशि

Sun, 07 Jun 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खांड, क्वाली, क्वीडांग और हडियाणा मल्ला में जर्जर हो गए हैं टैंक
विज्ञापन


नई टिहरी। कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग 15.94 लाख रुपये की लागत से भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक में तीन सिंचाई टैंकों की मरम्मत और एक नया टैंक बनाएगा जिससे काश्तकारों को जल्द ही सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जिला योजना से धनराशि मिलने पर विभाग ने जीर्णोद्धार कार्य करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत खांड, क्वांली और भिलंगना ब्लॉक के ग्राम क्वीडांग और हडियाणा मल्ला के काश्तकार वर्षों से क्षतिग्रस्त सिंचाई टैंक की मरम्मत करने की मांग कर रहे थे लेकिन बजट की समस्या के कारण टैंकों की स्थिति जस की तस बनी थी जिससे गर्मियों में पानी कम होने पर ग्रामीणों के सामने फसल की सिंचाई करना मुश्किल हो रहा था। हडियाणा मल्ला में सड़क निर्माण के दौरान टैंक क्षतिग्रस्त होने से भी काश्तकार परेशान थे।
विज्ञापन

काश्तकारों की ओर से लगातार मांग करने पर जिला योजना में टैंक जीर्णोद्धार के लिए 11.36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं जबकि हडियाणा तल्ला के लिए पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से 4.68 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। धनराशि मिलने के बाद विभाग ने भी टैंकों का मरम्मत कार्य और हडियाणा में नया टैंक बनाने की कवायद शुरू कर दी है। टैंकों की मरम्मत होने के बाद चारों गांवों में करीब 600 नाली कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन



जाखणीधार और भिलंगना में दो-दो सिंचाई टैंक का जीर्णोद्धार करने के लिए जिला योजना और पीएम राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से धनराशि मिल गई है। निविदा प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

- पवन कुमार काला, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें