फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: ठेला इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान

Wed, 17 Dec 2025 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी की स्वच्छता और संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व : प्रो. सिंह
विज्ञापन

नई टिहरी/नरेंद्रनगर। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एनएसएस के स्वयं सेवियों ने गंगा स्पर्श दिवस पर नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह जन जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान नदी और अन्य स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
गंगा स्पर्श दिवस पर कारगिल शहीद राजकीय इंटर कॉलेज ठेला नैलचामी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने तृतीय नियमित शिविर लगाया। स्वयं सेवियों ने ठेला गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। उसके बाद छात्रों ने नैलचामी नदी (गाड) में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रीना गुसाईं, कार्यक्रम अधिकारी रजनी बनियाल और प्रवक्ता देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई टिहरी विद्यामंदिर के एनएसएस स्वयंसेवियों ने लक्ष्य गीत के साथ अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने डाइजर जलस्रोत में सफाई अभियान चलाया। उसके बाद प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने स्वयं सेवियों को एनएसएस के बी और सी प्रमाणपत्र बांटे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह मिश्रवाण, दिनेश बहुगुणा, जयकृत रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

खाड़ी महाविद्यालय में स्पर्श गंगे पर एक दिवसीय शिविर आयोजित स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि नदी की स्वच्छता और संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी और डाॅ. ईरा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें