फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरंग प्रभावितों ने किया बीआरओ के अधिकारियों का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड से जर्जर हुए मकानों का मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीआरओ के अधिकारियों का घेराव किया। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड और सुरंग के कारण कई लोगों के मकानों में दरारें पड़ गई है जिससे लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। तीन साल बीतने पर भी प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्होंने जल्द भुगतान नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड और चंबा में सुरंग बनाने से नगर क्षेत्र और मठियाण गांव के कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई थी। इससे लोगों को अपने घर छोड़ कर किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है। प्रभावितों का कहना है कि जिला प्रशासन और बीआरओ के अधिकारियों से लगातार अपनी समस्या बताने पर भी मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है।
बृहस्पतिवार को बीआरओ के अधिकारियों द्वारा टनल का निरीक्षण करने की सूचना मिलने पर लोग वहां धमक गए और उनका घेराव कर दिया। करीब डेढ़ घंटे चली वार्ता में प्रभावितों ने टनल निर्माण और ऑल वेदर रोड से मकानों में दरार पड़ने से हुई समस्या से अवगत कराया। गुस्साए लोगों ने कहा कि उन्हें तीन साल से कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं जिससे प्रभावितों को किराये का भुगतान करने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्यूटा की प्रधान कुसुम नेगी ने बताया कि बीआरओ के अधिकारियों ने एक बार फिर से सप्ताहभर में डीएम के साथ बैठकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। प्रधान ने कहा कि आश्वासन के मुताबिक जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती है तो प्रभावितों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेमियादी धरना शुरू करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान कुसुम सहित सतवीर पुंडीर, उप प्रधान रानी नेगी, सोहनवीर सजवाण और अखिलेश कोठियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें