भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। भाजपाइयों ने कहा के कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व को देेश से माफी मांगनी होगी।
बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने हनुमान चौक पर कांग्रेस पार्टी के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी शब्द से संबोधित किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इस संबोधन से राष्ट्रपति पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। इस दौरान हरीश डंगवाल, विजयपाल मखलोगा, सुुधा गुप्ता, नरेश भट्ट, अजीत पाल, महावीर नेगी, सोबन राणा, देश राज बिष्ट आदि मौजूद थे।
नई टिहरी/पौड़ी/श्रीनगर। भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि बीते दिन कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। पुतला फूंकने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, खेम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, उदय रावत, रामलाल नौटियाल, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, राजेश नौटियाल, शीशराम थपलियाल आदि शामिल रहे। उधर, भाजपाइयों ने श्रीनगर तिराहे पर कांग्रेस नेता पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
गोपेश्वर। भाजपाइयों ने कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, हरि प्रसाद ममगाईं, समीर मिश्रा, संदीप रावत, कुशलानंद डिमरी, राजेंद्र ममगाईं, किशोर नेगी ने माफी मांगने की मांग की।
रुद्रप्रयाग। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा राष्ट्रपति को लेकर जिस तरह से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है वह सरासर गलत है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।