फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
नई टिहरी के पीपलडाली में शराब की दुकान के विरोध में जुलुस निकालते ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के गडोलिया में अंग्रेजी शराब की दूसरी दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नशाखोरी को बढ़ावा देने के लिए एक स्थान पर दो-दो शराब की दुकान खोल रही है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द दुकान खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया, तो उग्र आंदोलन शुरू कर वर्तमान में संचालित शराब की दुकान को भी बंद करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने गडोलिया की अंग्रेजी शराब की दुकानों का वार्षिक अधिभार अधिक होने के कारण दो भाग में दुकान को आवंटित किया था। आबकारी विभाग ने पहले पार्ट में मार्च में दुकान का आवंटित कर दिया था, लेकिन अब विभाग ने दूसरे चरण की दुकान का लॉटरी के माध्यम से आवंटन कर दिया है। इसके विरोध में ग्रामीण उतर आए हैं।
बृहस्पतिवार को नंदगांव, चाह गडोलिया, उंडोली, स्वाड़ी, छोलगांव आदि गांव के ग्रामीणों ने पीपलडाली बाजार में शराब की दुकान के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गडोलिया ग्रामीण बाजार है। यहां पर पहले से ही शराब की दुकान संचालित है, जिसके चलते शराबी दिन में ही बाजार में घूमते रहते हैं। प्रदर्शनकारियों में प्रधान प्रकाश कुमार, राम प्रताप सेमवाल, त्रिलोक बिष्ट, पूजा कुमाईं, देवेंद्र सेमवाल, गुमान सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप गुनसोला, गुलाबी देवी, गणेश नेगी, राजेंद्र सेमवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें