नई टिहरी। सड़क निर्माण क्षतिग्रस्त हुई दाबड़ा गांव की सिंचाई नहर का पुनर्निर्माण नहीं कराए जाने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। उन्होंने डीएम से सिंचाई नहर तोड़ने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को नरेंद्रनगर ब्लॉक के दाबड़ा गांव के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर गांव की क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर का निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीण जनार्द्धन प्रसाद कोठारी, मस्तराम कोठारी, दिनेश कोठारी ने बताया कि 2022 में सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदारों ने जेसीबी की सहायता से गांव की करीब एक किमी लंबी सिंचाई नहर को रात को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इस मौके पर भगवान दत्त कोठारी, विरेंद्र कोठारी, उषा कोठारी, भवान दत्त कोठारी, चैतराम कोठारी, प्रभुलाल कोठारी, चंद्रमणी कोठारी, टीकाराम कोठारी, ओम प्रकाश कोठारी, गुरु प्रसाद कोठारी चंडी प्रसाद सेमल्टी, अजय सेमल्टी, संदीप सेमल्टी आदि मौजूद थे। संवाद