फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों ने निकाला मौन जुलूस

विज्ञापन
नई टिहरी कलक्ट्रेट में खांडखाला में कूड़ाघर बनाने के विरोध में प्रदर्शन करते कुट्ठा के ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कुठ्ठा के ग्रामीणों ने खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का विरोध किया है। यहां ढाइजर से मौन जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि खांडखाला के समीप घृत गंगा का उद्गम स्थल है, जिससे वहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जाना उचित नहीं है। कूड़ाघर बनने से प्राकृतिक जलस्रोत दूषित होने के साथ ही ग्रामीणों की खेतीबाड़ी को भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

सारज्यूला पट्टी में कुठ्ठा गांव के नीचे स्थित खांडखाला में ट्रंचिंग ग्राउंड प्रस्तावित है। जहां नई टिहरी और चंबा नगर पालिका क्षेत्र में एकत्रित कूड़ा डंप किया जाना है। बुधवार को मौन जुलूस लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि खांडखाला में घृत गंगा का उद्गम स्थल होने के साथ ही पौराणिक मंदिर भी हैं।
खांडखाला क्षेत्र टिहरी बांध की झील से सटा हुआ है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में वहां ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया जाता है, तो पर्यटन पर विपरीत प्रभाव पड़ना तय है। क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषित होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। ग्रामीणों ने सुझाव दिया कि दोनों पालिकाओं का कूड़ा वर्तमान में मोकरी नामे स्थान पर डाला जा रहा है, जहां पालिका को 90 नाली जमीन आवंटित की गई है। वहां आसपास कोई बस्ती भी नहीं होने से किसी का कोई विरोध भी नहीं है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में प्रधान शांति, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र रावत, राजू कैरवाण, उम्मेद लाल, शैला देवी, लक्ष्मी देवी, मंगल दास, संगीता, गुड्डी देवी, बबली देवी, रजनी नेगी, ऐला देवी, दर्शनी नेगी, सौकारी रावत, प्रेमलता नेगी, विमला रावत, सरिता नेगी, चंद्रवीर नेगी, आरती रावत, तुलसी रावत, पुलमा देवी, गुलाबी देवी, रुकमा देवी, सुनीता, बबीता, सुलोचना, सोबन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें