नई टिहरी के रानीचौरी में महिलाओं को दिया अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण।
- फोटो : NEW TEHRI
रानीचौरी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए धूपबत्ती, अगरबत्ती और टोकरियां बनाने का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आराधना लघु कुटीर उद्योग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक संजय बहुगुणा, सुषमा बहुगुणा ने महिलाओं को गाय के गोबर से धूपबत्ती, अगरबत्ती बनाने के तरीके बताए। इसके अलावा घास की टोकरियां बनानी भी सिखाई गई। कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक मजबूती के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर मधुबाला, साक्षी, प्रियंका, संतोषी, रीना नेगी, आरती सकलानी, पार्वती रावत, उर्मिला रावत, विजय लक्ष्मी प्रतिमा चमोली आदि मौजूद थे। संवाद